फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Allegation of encroachment on temple land; demand for action.

Maharajganj News: मंदिर की जमीन पर कब्जे का आरोप, कार्रवाई की मांग

Sat, 13 Jun 2026 01:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Allegation of encroachment on temple land; demand for action.
परसामलिक। स्थानीय थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत झिंगटी स्थित श्री राम जानकी मंदिर की संपत्ति पर कब्जे और खेती किए जाने का मामला गरमा गया है। मामले को लेकर ग्रामीणों और मंदिर विकास समिति के सदस्यों में आक्रोश है। तहसीलदार को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

श्री राम जानकी मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष राहुल चौधरी ने नायब तहसीलदार नौतनवां को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि ग्राम झिंगटी स्थित श्री राम जानकी मंदिर के नाम दर्ज है। आरोप है कि विपक्षी अरविंद चौधरी पुत्र बाबूराम ने एक फर्जी वसीयतनामा के आधार पर गत 11 अक्टूबर 2022 को इस जमीन का दाखिल-खारिज अपने नाम करा लिया था। पीड़ित पक्ष का कहना है कि इस फर्जी वसीयत के खिलाफ न्यायालय में मुकदमा दायर किया गया है जो वर्तमान में विचाराधीन है।
विज्ञापन

विरोध करने पर विपक्षी द्वारा गाली-गलौज और दुर्व्यवहार किया जाता है, जिससे गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। मामले को संज्ञान में लेते हुए संबंधित राजस्व अधिकारी को मौके की जांच कर पैमाइश करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रार्थना पत्र पर दर्ज आदेश के अनुसार, लेखपाल को निर्देशित किया गया है कि वे मौके पर जाकर जमीन की सही पैमाइश करें ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके और किसी भी प्रकार के विवाद को रोका जा सके। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि मंदिर की जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त नहीं कराया गया तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed