{"_id":"69dd56a614249f429a0f6a49","slug":"all-officers-should-achieve-departmental-targets-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-175309-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: विभागीय लक्ष्य को कर प्राप्त लें सभी अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: विभागीय लक्ष्य को कर प्राप्त लें सभी अधिकारी
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा की
महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों संबंधी विभिन्न योजनाओं की सीएम डैशबोर्ड पर प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने मातहतों को जरूरी निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कृषि, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल कल्याण, नेडा, पर्यटन, पिछड़ा वर्ग, बाल विकास एवं पुष्टाहार, उद्यान, मत्स्य सहित विभिन्न विभागों की विकास परियोजनाओं की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने कम रैंकिंग पाने वाले विभागों को निर्देशित किया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 शुरू हो चुका है। इसलिए सीएम डैशबोर्ड से संबंधित सभी अधिकारी विभागीय लक्ष्य प्राप्त कर लें, ताकि समीक्षा के समय प्राप्त लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति की समीक्षा की जा सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी केपीआई की साप्ताहिक समीक्षा करें ताकि लक्ष्य की प्रगति बढ़ाई जा सके। उन्होंने कहा कि पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत आम जनमानस में जागरूकता पैदा कर अधिक से अधिक लोगों को इस योजना से जोड़े। जिलाधिकारी ने पंचायती राज विभाग को निर्देशित किया कि पौधरोपण के अंतर्गत ग्राम पंचायत वार लक्ष्य निर्धारित कराएं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. नवनाथ प्रसाद, डीएफओ निरंजन सुर्वे, जिला विकास अधिकारी बीएन कन्नौजिया, परियोजना निदेशक रामदरश चौधरी, डीएसटीओ निरंकार, डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा मौजूद रहे।