{"_id":"65a3fb13093c2f13b20f2fd7","slug":"all-of-us-countrymen-are-seeing-a-new-india-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-13926-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: हम सब देशवासी एक नए भारत का दर्शन कर रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: हम सब देशवासी एक नए भारत का दर्शन कर रहे
Sun, 14 Jan 2024 08:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 14 Jan 2024 08:47 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज हम सब देशवासी एक नए भारत का दर्शन कर रहे हैं। यह नया भारत केंद्र सरकार की हर योजना का लाभ बिना किसी भेदभाव के देने की गारंटी देता है। आज विकसित भारत संकल्प यात्रा का माध्यम गांव-गांव में मोदी जी की गारंटी का माध्यम बन रहा है। उक्त बातें सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने चौक नगर पंचायत तथा नगर पालिका परिषद महराजगंज में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि यह भारत अपनी विरासत पर गौरव की अनुभूति कर रहा है। पहली बार गरीब किसी सरकार के एजेंडे का हिस्सा बने हैं। आज चेहरा देखकर नहीं, बल्कि बिना भेदभाव के शासन की योजनाओं का लाभ सभी को मोदी जी की गारंटी के माध्यम से मिल रहा है। जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि पीएम मोदी के संकल्पों के अनुरूप सरकार की योजनाएं वंचितों, गरीबों, दलितों को लाभ दिलाते हुए उनके जीवन में परिवर्तन का माध्यम बन रही है। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी दिनेश मिश्रा, तहसीलदार राजेश यादव अधिशासी अधिकारी आलोक मिश्रा, दिनेश सिंह, आनंद मणि त्रिपाठी, जिला महामंत्री ओम प्रकाश पटेल मौजूद रहे। संवाद