फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   alart in medical team

जेई व एईएस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Wed, 24 Jun 2020 10:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
alart in medical team
जेई व एईएस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में बीते छह वर्षों में जेई (जापानी इंसेफ्लाइटिस) व एईएस(एक्यूट इंसेफ्लाइटिस सिंड्रोम) के 1758 मामले सामने आए हैं, जिसमें 266 लोगों की मौत हो चुकी है। जल व मच्छरजनित इस रोग को फैलने से रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों को विशेष सतर्कता दिखानी होगी। आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से विभाग ने अपनी तैयारियों को भी तेज कर दिया है।

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बीते छह साल में एईएस के कुल 1617 मामले सामने आए हैं, जिसमें से कुल 237 की मौत हो चुकी है। इसी प्रकार जेई के भी सामने आए 141 मामले में 29 की मौत हो चुकी है। जेई की तुलना में एईएस के मामले व मौतों की संख्या अधिक है, ऐसे में यह जरूरी है कि हम समय रहते ही अपनी तैयारियों को पूूरा करते हुए जेई-एईएस पर प्रभावी अंकुश लगा सकें। स्वास्थ्य महकमे ने इसे लेकर जिले व ब्लॉक स्तर पर विभागीय जिम्मेदारों को प्रशिक्षित करने की योजना बना ली है। प्रशिक्षित जिम्मेदार अपने ग्राम स्तर के कर्मी के माध्यम से बचाव को लेकर किए जाने वाले प्रबंधों से लोगों को जानकारी देंगे। जेई-एईएस के नोडल अधिकारी डॉ. विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि इस वर्ष अब तक एईएस के आए 15 मामलों में से दो की मौत हुई है। जेई-एईएस के कम मामले आएं, इसे लेकर जागरूकता फैलाने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed