फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   alert on indo nepal border

गोरखपुरः भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र की पगडंडियों पर चौकसी बढ़ी, आतंकी घुसपैठ की आशंका

Sun, 23 Aug 2020 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 23 Aug 2020 02:22 AM IST
विज्ञापन
alert on indo nepal border
भारत नेपाल सीमा - फोटो : सोशल मीडिया

आतंकी घुसपैठ की आशंका के मद्देनजर भारत-नेपाल की सभी सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। खुफिया एजेंसियां अलर्ट हो गईं हैं। दिल्ली में पकड़े गए आईएसआईएस आतंकी से पूछताछ के बाद गृह मंत्रालय के निर्देश पर सीमावर्ती क्षेत्र की पुलिस एवं अन्य सुरक्षा एजेंसियां चौकस हैं। पगडंडियों पर विशेष नजर है।

विज्ञापन


शनिवार की सुबह निर्देश मिलने के बाद सतर्कता के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पिछले कुछ साल में इंडो-नेपाल बार्डर पर संदिग्ध आतंकी पकड़े जा चुके हैं। भारत-नेपाल सीमा के रास्ते आतंकी घुसपैठ की खुफिया रिपोर्ट के बाद सरकार ने सीमा पर हाई अलर्ट जारी कर दिया है, जिसके मद्देनजर सीमा सुरक्षा बल के साथ सिविल पुलिस और खुफिया एजेंसियां काफी सतर्क हैं।
विज्ञापन


कोरोना महामारी के कारण भारत-नेपाल की प्रमुख सीमाएं सील हैं। फिर भी अति आवश्यक एवं मेडिकल जरूरत के लोगों को विशेष पास या प्रशासन की अनुमति के बाद आने जाने दिया जा रहा है। नेपाल से आने वाले भारतीय ट्रक की हेड मेडल डिटेक्टर व मिरर डिटेक्टर से चेकिंग की जा रही है। संदिग्ध होने पर फोटो, नाम व पते रजिस्टर में दर्ज करने के साथ उनके आईडी प्रूफ की भी जांच हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमा क्षेत्र के सभी नाकों पर गश्त तेज कर दी गई है। भारत सरकार गृहमंत्रालय के निर्देश पर सुरक्षा एजेंसियां संयुक्त रूप से जहां नो मेंस लैंड के करीब गश्त कर रही हैं, वही सरहद के सभी पगडंडियाें पर कड़ा पहरा है।


क्षेत्राधिकारी नौतनवां के रणविजय सिंह ने बताया कि सीमा पर अलर्ट है। एसएसबी के साथ हर नाकों पर गश्त और चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया है। सीमा पार से आने वाले लोगों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed