फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Ahilyabai Holkar remained dedicated to social service

Maharajganj News: अहिल्याबाई होल्कर समाज सेवा के प्रति रहीं समर्पित

Sun, 25 May 2025 09:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 25 May 2025 09:23 PM IST
विज्ञापन
Ahilyabai Holkar remained dedicated to social service
फरेंदा। विधानसभा के ग्रामसभा मधुकर महदेवा स्थित परमेश्वर सिंह मेमोरियल कॉलेज ऑफ फार्मेसी काॅलेज के प्रांगण में पुण्य श्लोक अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी पर पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन हुआ। जहां पर उन्हें प्रेरणा व मार्गदर्शन के स्रोत के रूप में याद किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष व सदस्य विधान परिषद डॉ. धर्मेद्र सिंह रहे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कहा अहिल्याबाई होल्कर ने समाज सेवा के लिए पूरी तरह से समर्पित कर दिया। उन्होंने भारतीय संस्कृति के कृति ध्वज को चारों दिशाओं में फहराया और आदर्श शासन व्यवस्था की स्थापना की। पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा भारत के धार्मिक-सांस्कृतिक पुनर्जागरण, नारी सशक्तीकरण तथा समतामूलक समाज की स्थापना के लिए अहिल्याबाई होल्कर के कार्य युगों तक हमें प्रेरणा प्रदान करते रहेंगे।
विज्ञापन

पूर्व जिलाध्यक्ष अरूण शुक्ला ने कहा अहिल्या बाई हाेल्कर को धर्म न्याय और राष्ट्र धर्म का सजीव प्रतीक माना जाता है। कार्यक्रम को पूर्व विधायक शिवेंद्र चौधरी, नगर पंचायत पूर्व अध्यक्ष राजेश जायसवाल, विवेका पांडेय, ब्लॉक प्रमुख योगेंद्र तिवारी, उदयराज यादव, जिला पंचायत सदस्य परमानंद तिवारी, संयोजक शैलेश पांडेय ने संबोधित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed