फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Agreement in the dispute of Sindoordaan on the funeral pyre

Maharajganj News: अर्थी पर सिंदूरदान के विवाद में समझाैता

Wed, 18 Jun 2025 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 18 Jun 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Agreement in the dispute of Sindoordaan on the funeral pyre
निचलौल। शहर के कृष्णा नगर वार्ड में 15 जून को संदिग्ध हालात में मृत प्रेमिका का अर्थी पर सिंदूरदान करने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ था। सोमवार को युवती के पिता ने जब पुलिस को तहरीर देकर बेटी के प्रेमी को मौत का जिम्मेदार ठहराया तो मामला फिर सुर्खियों में आ गया।
विज्ञापन

मंगलवार को मृत युवती के पिता ने कुछ लोगों की मौजूदगी में समझौता कर लिया। क्योंकि रकम लौटाने की शर्त पर पुलिस को दी गई तहरीर वापस ले ली गई।
लोगों की मौजूदगी में 10 रुपये के स्टॉप पेपर पर हुए सुलह समझौते पर मृत युवती के पिता ने बताया कि वह मृत बेटी के मौत मामले में सन्नी मद्धेशिया निवासी हर्रेडिह वार्ड के विरुद्ध कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी थी।
विज्ञापन

आगे बताया कि बेटी की शादी के लिए सन्नी को 2,50,000 रुपये दिया गया था। ऐसे में वह कुछ लोगों की मौजूदगी में सुलह कर रहे हैं कि दहेज कि दो लाख रुपये 17 जुलाई को सन्नी की ओर से वापस किया जाएगा। दुकान पर भी उन्हीं का मालिकाना हक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उक्त दुकान से सन्नी को कोई मतलब नहीं होगा। आगे की कार्रवाई नहीं चाहते हंै। ऐसे में इस पूरे प्रकरण की जानकारी जब लोगों को लगी तो प्यार में युवक की ओर से दहेज लेना और दहेज की रकम बेटी की मौत बाद सुलह करने सहित कई तरह की चर्चाएं बनी रहीं।

वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार, मृत लड़की के पिता की ओर से तहरीर मिली थी। मामले की जांच करने के साथ ही आगे की कार्रवाई जारी थी। इसी बीच दोनों पक्ष कुछ लोगों की मौजूदगी में बैठकर सुलह कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed