फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   After the final gazette, the process of land acquisition accelerated in nine villages

Maharajganj News: फाइनल गजट के बाद नौ गांवों में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज

Mon, 24 Feb 2025 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 24 Feb 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
After the final gazette, the process of land acquisition accelerated in nine villages
घुघली में रेलवे लाइन में पड़ने वाली जमीन और पेड़ का सर्वे करती रेलवे टीम।
महराजगंज। आनंदनगर-महराजगंज-घुघली नई रेलवे लाइन परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। रेलवे ने दूसरे चरण में नौ गांवों की भूमि अधिग्रहण का फाइनल गजट जारी कर दिया है। इसमें सदर तहसील क्षेत्र के गांवों को शामिल किया गया है। सदर तहसाील क्षेत्र के कुल नौ गांवों में 76.7458 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण का कार्य तेजी पर है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिले में नई रेलवे लाइन परियोजना के तहत पहले चरण में सदर तहसील के 29 गांवों में भूमि अधिग्रहण का कार्य पूरा किया जा चुका है। अधिग्रहण के बाद प्रभावित किसानों को मुआवजा वितरित किया जा रहा है। अब परियोजना की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए 11 गांवों में और भूमि अधिग्रहण की जाएगी।
विज्ञापन

अधिग्रहित भूमि के लिए प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जा रहा है। किसानों को उनकी भूमि के बदले में उचित दर से भुगतान सुनिश्चित करने की विशेष निगरानी भी की जा रही है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि किसानों को उनके अधिकारों के बारे में पूरी जानकारी दी जा रही है और मुआवजा सीधे उनके बैंक खातों में जमा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रशासन द्वारा भूमि अधिग्रहण को लेकर कोई विवाद न हो, इसके लिए निरंतर बैठकें की जा रही हैं। इस बारे में ग्रामीणों को जागरूक भी किया जा रहा है।
भूमि अध्याप्ति अधिकारी नंद किशोर मौर्य ने बताया कि पूरी प्रक्रिया नियमानुसार की जा रही है। भूमि अधिग्रहण निर्धारित मानक के अनुसार किया जा रहा है। मुआवजा राशि दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed