फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   After the attack, Ravindra went to his in-laws' house and enquired about his wife's health over the phone

Maharajganj News: हमले के बाद ससुराल गया था रविंद्र फोन पर पत्नी का लिया था हालचाल

Sat, 24 May 2025 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 24 May 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
After the attack, Ravindra went to his in-laws' house and enquired about his wife's health over the phone
महराजगंज। शाहपुर में पीजीएसएस के तीन सहकर्मियों पर हमले के बाद आरोपी रविंद्र ससुराल महराजगंज के मिठौरा गया था। वहां फोन से पत्नी से हालचाल लेकर सिसवा निकल गया था।
विज्ञापन

वहीं घटना से पहले उसने अपने भाई से फोन पर बातचीत की थी। ये बातें आरोपी से पूछताछ में पुलिस के सामने आईं। शाहपुर इलाके स्थित पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति (पीजीएसएस) के तीन सहकर्मियों पर बुधवार को गड़ासे से हमला कर आरोपी महराजगंज निचलौल के बेदौली गांव निवासी रविंद्र सोनकर ने दहशत फैलाई थी।
विज्ञापन

शाहपुर थाना प्रभारी नीरज राय के मुताबिक, आरोपी रविंद्र बहुत ही शातिर है। उसने पहचान छिपाने के लिए घटना के बाद दाढ़ी, मूंछ के साथ ही सिर भी मुंडवाया लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी से पूछताछ कर घटना से संबंधित सारी जानकारी प्राप्त की गई। आरोपी का कहना था कि बेटी से हंसी मजाक करने पर जौनपुर के विवेक सिंह पर हमला किया था। इस दौरान बचाने आए दो सहकर्मियों को भी चोटें आई थीं।

उन्होंने बताया कि घायलों में विवेक सिंह और सुरक्षा गार्ड सुखल कुमार के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। उन्हें मेडिकल कॉलेज के जनरल वार्ड में रखा गया है।
वहीं एक अन्य घायल सहायक कर्मचारी अर्तनेश्वर राय पहले ही ठीक होकर घर जा चुके हैं।
अर्तनेश्वर की तहरीर पर ही हत्या की कोशिश का केस आरोपी के खिलाफ दर्ज किया गया है। इस केस की विवचेना शुरू कर दी गई है। साक्ष्य एकत्रित कर जल्द चार्जशीट भी दाखिल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed