फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Advocates on strike, sloganeering

Maharajganj News: धरने पर डटे अधिवक्ता, की नारेबाजी

Fri, 18 Oct 2024 05:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 18 Oct 2024 05:30 PM IST
विज्ञापन
Advocates on strike, sloganeering
नौतनवा। रेवेन्यू बार एसोसिएशन नौतनवा के अधिवक्ताओं का धरना-प्रदर्शन शुक्रवार को 10वें दिन भी जारी रहा। अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में तहसील प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं चार सूत्री मांगों को लेकर नौ अक्तूबर से तहसील परिसर में कलम बंद हड़ताल पर हैं। बुधवार को अधिवक्ताओं ने एसडीएम आवास के सामने एसडीएम का घेराव किया था। उन्होंने दो दिन में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन अधिवक्ताओं की मांगे पूरी नहीं हुई। इससे अधिवक्ताओं में काफी आक्रोश है।
विज्ञापन

रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरीश चंद त्रिपाठी ने बताया कि एसडीएम का घेराव किया गया था, उन्होंने शुक्रवार तक का समय लिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। शनिवार से तहसील कार्यालय में ताला बंदी किया जाएगा। इस मौके पर साधू शरण मिश्र रेयाज अहमद, विभूति यादव, अनिल यादव, रविन्द्र त्रिपाठी, दयानंद यादव, वीरेंद्र नाथ पांडेय, शमसुद्दीन खान, मनोज मिश्रा, प्रभाकर पांडेय, बुद्धेश कुमार, नागेंद्र प्रसाद शुक्ला, जग नारायन शर्मा, तरुण कुमार श्रीवास्तव, महेन्द्र त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed