{"_id":"685d3a4b738aca1e030efad7","slug":"advocates-demanded-the-removal-of-the-peon-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-152910-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अधिवक्ताओं ने की पेशकार को हटाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अधिवक्ताओं ने की पेशकार को हटाने की मांग
Thu, 26 Jun 2025 05:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 26 Jun 2025 05:47 PM IST
विज्ञापन
निचलौल। तहसील में तैनात तहसीलदार के पेशकार को हटाने के लिए बृहस्पतिवार को बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने एसडीएम को मांग पत्र सौंपा। इस दौरान अधिवक्ताओं ने एसडीएम से एक वर्ष पूर्व हुए स्थानांतरित पेशकार को जल्द हटाने की मांग की।
अधिवक्ताओं ने कहा कि तहसीलदार के पेशकार की मनमानी के चलते अब अधिवक्ताओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। अगर उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वह लोग रणनीति के तहत आगे की लड़ाई लड़ेंगे। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संगम पांडेय ने बताया कि तहसील में तैनात तहसीलदार के पेशकार का स्थानांतरण करीब एक वर्ष पहले ही हो चुका है, लेकिन पेशकार तहसील के जिम्मेदारों की मिलीभगत से अभी तक तहसील में ही जमे हैं।
इस मामले को लेकर पहले भी अधिकारियों से शिकायत कर स्थानांतरित पेशकार को हटाने की मांग की जा चुकी है। पेशकार तहसील में रहकर मनमानी कर रहे हैं। ऐसे में वादकारियों को न्याय नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
इतना ही नहीं तहसील में धांधली भी चरम सीमा पर चल रही है, जिसके चलते अधिवक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। इस पूरे प्रकरण को लेकर बार एसोसिएशन की बैठक कर स्थानांतरित पेशकार को हटाने के लिए प्रस्ताव पारित की गई। जिसे एसडीएम को सौंपकर जल्द हटाने की मांग की गई।
इस अवसर पर अधिवक्ता विजय तिवारी, प्रवीण पांडेय, मनोज राय, नवीन मिश्रा, अरविंद मिश्रा, दीनानाथ चौधरी मौजूद रहे।