फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   advocates agitated in kotwali

साथी को कोतवाली में बैठाने पर भड़के वकील

Sun, 07 Jan 2018 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 07 Jan 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
advocates agitated in kotwali
सदर कोतवाली में पुलिस से नोकझोंक करते अधिवक्ता - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
महराजगंज। साथी वकील को सदर कोतवाली में बैठाने पर भड़के अधिवक्ताओं ने पुलिस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। पुलिस की कार्यप्रणाली की निंदा करते हुुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

वकील सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम रमपुरवा उर्फ रामपुर निवासी अधिवक्ता उमाशंकर व भोलेनाथ के बीच जमीन विवाद को लेकर शनिवार को मारपीट हो गई।

इसके डायल 100 पुलिस अधिवक्ता उमाशंकर कोतवाली ले आई। इसकी जानकारी होते ही अधिवक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा और वे सदर कोतवाली पहुंच गए। साथी अधिवक्ता का छोड़ने के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


अधिवक्ताओं ने कहा कि अधिवक्ता के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। वकीलों ने कसूरवार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान कैलाश प्रसाद अग्निहोत्री, संजीव कुमार श्रीवास्तव, परमानंद गुप्ता, सुरेंद्र पांडेय, महेंद्र शर्मा, अनिरुद्ध पटेल, ब्रजेश मिश्रा, करुणेश पांडेय, जगदीश पटेल, रामकोमल, सुभाष, सुनील पांडेय, अभय चौरसिया, प्रमोद त्रिपाठी, सत्या प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के महामंत्री सुशील कुमार श्रीवास्तव ने जनपद न्यायाधीश को पत्रक देकर अधिवक्ता उमाशंकर वर्मा व उनके परिवार वालों को मारने-पीटने के मामले में कोतवाली पुलिस के रवैए की आलोचना की। कहा कि इस घटना से अधिवक्ता समाज आक्रोशित है। एसोसिएशन की आम सभा ने अधिवक्ता के विरोधियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग व पुलिस प्रशासन के कृत्य के विरोध में न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया है। 

घटना को लेकर दोनो पक्षों ने दी तहरीर 
महराजगंज। सदर कोतवाली के ग्राम पंचायत रमपुरवा में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में शनिवार को वाद विवाद व मारपीट हो गई। जिससे दोनों ही पक्षों ने कोतवाली पुंलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। 

 अधिवक्ता उमाशंकर ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा कि पूरानी रंजिश को लेकर गांव के कई लोगों पर मारपीट में शामिल होने का आरोप मढते हुए कार्रवाई की मांग की। यह भी आरोप लगाया कि जाते जाते विरोधी उसके पाकेट में रखा पांच हजार रुपया व घर में रखा अनाज लूट ले गए तथा सामान तोड़ फोड़ दिया। 


 वहीं पर उसी गांव के निवासी भोलेनाथ ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि गांव के ही कुछ लोगों पर एक राय होकर लाठी, डंडा, फरसा, राड से लैस होकर आए गाली देने लगे। मना करने पर सभी लोग जान से मारने की धमकी देते घर में घुस गए तथा मारने पीटने लगे। बीच बचाव करने गई छोटे भाई की पत्नी इंदू को भी लोगो ने मारा पीटा।

दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। पूरे मामले की जांच के बाद दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस प्रकरण में किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
रामदवन मौर्य, कोतवाल, सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed