फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   ADOs appointed as administrators for 11 panchayats; development blueprints to be drawn up before the 15th.

Maharajganj News: 11 पंचायतों में एडीओ बने प्रशासक, 15 से पहले खींचेंगे विकास का खाका

Tue, 28 Jul 2026 02:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
ADOs appointed as administrators for 11 panchayats; development blueprints to be drawn up before the 15th.
जनपद के 12 विकास खंडों के अधीन 882 गांव
विज्ञापन

871 ग्राम पंचायतों में निवर्तमान प्रधान प्रशासक
एक अगस्त तक संभाल लेंगे पद
महराजगंज। जिन ग्राम पंचायतों में प्रधान की मृत्यु, प्रशासनिक व वित्तीय अधिकार सीज या पदच्युत किए जाने के चलते प्रशासक नहीं हैं वहां का जिम्मा एडीओ पंचायत संभालेंगे। शासन की तरफ से स्वीकृति मिलने के बाद डीपीआरओ श्रेया मिश्रा ने इस संबंध में निर्देश पत्र जारी कर दिए हैं। एडीओ पंचायत एक अगस्त से प्रशासक का पद संभालेंगे और 15 से पूर्व खुली बैठक कर गांव के विकास का प्रस्ताव तैयार कराएंगे।
जनपद में 12 विकास खंडों के अधीन कुल 882 ग्राम पंचायतें हैं। बीते माह ग्राम पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद निवर्तमान प्रधान प्रशासक पद का जिम्मा संभाल रहे हैं। लेकिन 11 ग्राम पंचायतों में प्रधान की मृत्यु या प्रधान पदच्युत कर दिये जाने के कारण कोई प्रशासक कार्यकाल समाप्ति के बाद भी नहीं तैनात किया जा सका।
विज्ञापन

इस मामले में डीएम के निर्देश पर डीपीआरओ ने शासन को रिपोर्ट भेजी। शासन ने उक्त ग्राम पंचायतों में एडीओ पंचायत को प्रशासक पद का दायित्व प्रदान करने व 15 दिन के भीतर ग्राम सभा में खुली बैठकों का आयोजन कर विकास का खाका खींचने का जिम्मा देने के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन के निर्देश मिलने के बाद डीपीआरओ ने पांच एडीओ पंचायत को रिक्त ग्राम पंचायतों का दायित्व संभालने और 15 अगस्त 2026 से पहले गांव में विकास का प्रस्ताव खुली बैठक में तैयार कर कार्यालय में उपलब्ध कराने को कहा है। साथ ही उक्त प्रस्ताव राज्य व केंद्र सरकार की वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।

कहां किसको जिम्मा
पंचायत - प्रशासक
- पिपराकाजी - गुड्डू प्रसाद।
- लोहरौली - गुड्डू प्रसाद।
- राजमंदिर खुर्द - दिनेश चंद्र पाठक।
- रामनगर - दिनेश चंद्र पाठक।
- दशरथपुर - दिनेश चंद्र पाठक। ।
- बकैनिहा - दिनेश चंद्र पाठक।
- परसिया - बलिराम मौर्य।
- अहमदपुर -नजीर अहमद।
- महदेवा -नजीर अहमद।
- कटहरा खास- नजीर अहमद।
- सोनवल - कौशल किशोर सिंह।
वर्जन
शासन के निर्देश व डीएम के आदेश पर 11 ग्राम पंचायतों के प्रशासक का पद अगले छह माह तक एडीओ पंचायत संभालेंगे। इसके लिए पत्र जारी किया गया है। एक अगस्त तक प्रशासक पद संभालने व 15 अगस्त से पहले ग्राम पंचायत विकास का प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
-श्रेया मिश्रा, डीपीआरओ, महराजगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed