{"_id":"67d980a0621b1a4d4d08b235","slug":"administrative-rights-of-the-village-head-of-pakri-seized-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-144916-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पकड़ी के ग्राम प्रधान का प्रशासनिक अधिकार सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पकड़ी के ग्राम प्रधान का प्रशासनिक अधिकार सीज
Tue, 18 Mar 2025 07:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 18 Mar 2025 07:48 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा ने प्रशासनिक व वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में विकास खंड निचलौल के ग्राम पंचायत पकड़ी भारत खंड, ग्राम प्रधान सुनील के प्रशासनिक अधिकारों को सीज कर दिया है। जिलाधिकारी ने इस मामले में डीसी मनरेगा करुणाकर अदीब और सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता संजय प्रताप मल्ल को जांच अधिकारी नामित किया है। जांच पूरी होने तक ग्राम पंचायत के प्रशासनिक व वित्तीय कार्यों का संचालन तीन सदस्यीय समिति की ओर से किया जाएगा। इसका गठन अलग से किया जाएगा।
जिलाधिकारी की ओर से जारी किए गए पत्र में बताया गया है कि ग्राम सिंहपुर के मनोज कुमार तिवारी की ओर से 9 सितंबर 2024 को अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव, पंचायती राज विभाग को शपथपत्र भेजकर शिकायत की गई है। संवाद
विज्ञापन
जिलाधिकारी की ओर से जारी किए गए पत्र में बताया गया है कि ग्राम सिंहपुर के मनोज कुमार तिवारी की ओर से 9 सितंबर 2024 को अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव, पंचायती राज विभाग को शपथपत्र भेजकर शिकायत की गई है। संवाद
विज्ञापन