फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Administration's claims fail, Divyang voters upset

Maharajganj News: प्रशासन के दावे फेल, दिव्यांग मतदाता हुए परेशान

Fri, 05 May 2023 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 05 May 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Administration's claims fail, Divyang voters upset
नगर पंचायत चौक, पनियरा एवं नौतनवां के मतदान केंद्रों पर नहीं थी व्हील चेयर की व्यवस्था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। बृहस्पतिवार को नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के लिए हुए मतदान में दिव्यांग मतदाताओं ने भी पोलिंग बूथ पर मताधिकार का प्रयोग किया, लेकिन प्रशासन की तरफ से समुचित व्यवस्था नहीं किए जाने से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केंद्रों तक पहुंचाने के लिए प्रशासन की ओर से बड़े-बड़े दावे किए गए थे लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और थी।
नगर पंचायत पनियरा के वार्ड नंबर एक आंबेडकर नगर निवासी दिव्यांग रामदरश ने बताया कि दोनों हाथों से दिव्यांग हूं। प्राथमिक विद्यालय बड़वार भाग एक पर मतदान के लिए पहुंचा तो प्रशासन की तरफ से कोई प्रबंध नहीं किया गया था। बेटे के सहयोग से किसी तरह बूथ पर पहुंचकर मतदान कर पाया।
विज्ञापन

नगर पंचायत पनियरा निवासी चंद्रावती देवी ने बताया कि माह भर पूर्व दोनों आंखें खोलवाई हूं। प्राथमिक विद्यालय बसडिला बूथ पर मतदान करना था, लेकिन असुविधा का सामना करना पड़ा। एक निजी चिकित्सक के सहयोग से किसी तरह मताधिकार का प्रयोग कर पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका नौतनवां के महेंद्र नगर वार्ड निवासी दिव्यांग युवा मतदाता राहुल गौंड ने बताया कि व्यवस्था ठीक न होने से मतदान करने में दिक्कत हुई। भाई मोनू के साथ गोरखा भूतपूर्व सैनिक स्कूल स्थित बूथ पर पहुंच कर मतदान किया।

नगर पालिका नौतनवा के वार्ड नंबर छह बाल्मिकी नगर निवासी दिव्यांग अमरनाथ ने बताया कि बूथ तक पहुंचने के लिए प्रशासन की ओर से किए गए दावे नाकाफी साबित हुए। काफी दिक्कतों के बाद राजकीय कन्या इंटर काॅलेज स्थित बूथ पर जाकर मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed