फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Additional Commissioner Judicial inspected the nursery

Maharajganj News: अपर आयुक्त न्यायिक ने पौधशाला का किया निरीक्षण

Fri, 19 Jul 2024 09:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 19 Jul 2024 09:11 PM IST
विज्ञापन
Additional Commissioner Judicial inspected the nursery
निचलौल। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के निचलौल रेंज के पौधशाला का शुक्रवार को अपर आयुक्त न्यायिक गोरखपुर ने निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद वन कर्मियों के कार्यों का सराहना की। उसके बाद रेंज परिसर में एक पेड़ मां के नाम लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिए।
विज्ञापन


दक्षिणी चौक के वन क्षेत्राधिकारी ऋषभ नायक के साथ निचलौल वन रेंज के डोमा पौधशाला की जांच करने पहुंचे अपर आयुक्त न्यायिक हरिओम शर्मा ने पहले पौधशाला में रखे पौधों को देखा। फिर एक पेड़ के नीचे खड़े होकर वनकर्मियों से जानकारी ली। उसके बाद वन कर्मियों के साथ गेस्ट हाउस के अंदर पहुंचे। जहां पर इन्होंने पौधों की उठान सहित अन्य बिंदुओं की जानकारी लेते हुए रजिस्टर की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

उसके बाद निचलौल रेंज परिसर पहुंचे। जहां उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत आम का पौधा रोपण किया। इस दौरान निचलौल वन क्षेत्राधिकारी सुनील राव, मधवलिया वन क्षेत्राधिकारी अजीत कुमार, एके सिंह, गोपाल पांडेय, अजय यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed