फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Additional Chief Conservator of Forests inspected the incident site and made people aware.

Maharajganj News: अपर मुख्य वन संरक्षक ने घटनास्थल का जायजा लेकर किया जागरूक

Tue, 20 Jan 2026 02:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Additional Chief Conservator of Forests inspected the incident site and made people aware.
ग्रामीणों से वन्यजीवों के बारे में ली जानकारी, जंगल की ओर नहीं जाने की अपील की
विज्ञापन

निचलौल। सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के जंगल से सटे गांव बढ़या के टोला गेठियहवा में सोमवार को अपर मुख्य वन संरक्षक वन्य जीव पूर्वी गोण्डा घटनास्थल पर पहुंच जायजा लिया। इस दौरान ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें जागरूक किया। इसी गांव में तेंदुए ने एक युवती को हमला कर मार डाला था। गांव में अभी भी लोग दहशत में है।

निचलौल वन क्षेत्राधिकारी सुनील राव ने बताया कि अपर मुख्य वन संरक्षक वन्य जीव पूर्वी गोण्डा एपी सिन्हा सबसे पहले गांव बढया के टोला गेठियहवा में सिंचाई बंधा के पूरब घटनास्थल पर पहुंचे। यहीं पर बढया मुस्तकीम टोला गेठियहवा निवासी आविद अली के बेटी शैरून निशा (20) का शव मिला था। घटनास्थल से जुड़े कई बिंदुओं पर उन्हें जानकारी दी गई। इसके बाद वह सीधे मृत युवती के गांव पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से वन्यजीवों के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्हें वन्यजीव से सुरक्षित रहने के लिए जागरूक किया। इतना ही नहीं सुरक्षा को लेकर लोगों से जंगल में न जाने के लिए अपील भी की गई। इसके बाद उन्होंने निचलौल स्थित वन विश्राम गृह परिसर में वन कर्मियों के साथ बैठक की। बैठक में जंगल की वन संपदाओं और वन्यजीवों के बाद में जानकारी लेकर कई बिंदुओं पर निर्देश दिए। इस दौरान प्रभागीय वनाधिकारी सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग सुर्वे निरंजन राजेन्द्र, सतेन्द्र कुमार सिंह, सुनील राव, रविन्द्र प्रताप सिंह, रिषभ नायक, वेद प्रकाश शर्मा आदि वन कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed