फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Action will be taken against those who do not stay overnight at the block headquarters.

Maharajganj News: ब्लाॅक मुख्यालय पर रात्रि निवास न करने वालों पर होगी कार्रवाई

Sat, 28 Feb 2026 02:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against those who do not stay overnight at the block headquarters.
मुख्य विकास अधिकारी ने विकास कार्यों की परखी जमीनी हकीकत
विज्ञापन

पेयजल, शौचालय और स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश

लक्ष्मीपुर। गांवों में विकास कार्यों को गति देने और जमीनी हकीकत परखने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र सिंह ने शुक्रवार को ब्लाॅक मुख्यालय लक्ष्मीपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ब्लाॅक मुख्यालय पर रात्रि निवास न करने वाले सचिवों और कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सीडीओ ने ब्लाॅक लक्ष्मीपुर की 96 ग्राम पंचायतों में संचालित विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं पेयजल, शौचालय निर्माण, स्वच्छता अभियान, सड़क एवं नाली निर्माण की प्रगति की गहन समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन पूर्ण पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि गांवों में बुनियादी सुविधाएं मजबूत हों और आमजन को योजनाओं का वास्तविक लाभ मिले। किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने ब्लाॅक परिसर में लगे दोनों खराब हैंडपंपों की स्थिति पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने खंड विकास अधिकारी को तत्काल हैंडपंपों को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जब ब्लॉक मुख्यालय की ही स्थिति संतोषजनक नहीं होगी तो ग्राम पंचायतों में व्यवस्था सुधारने का संदेश कैसे जाएगा। सीडीओ ने विशेष रूप से ग्राम पंचायत सचिवों की उपस्थिति और रात्रि निवास के मुद्दे को गंभीरता से उठाया। उन्होंने कहा कि लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि कई सचिव ब्लॉक मुख्यालय पर रात्रि निवास नहीं करते, इससे प्रशासनिक कार्यों में बाधा उत्पन्न होती है और ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान नहीं हो पाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिया कि ब्लाॅक परिसर में बने कर्मचारियों के आवासों का विधिवत आवंटन किया जाए तथा सभी संबंधित कर्मचारी अनिवार्य रूप से वहीं रात्रि निवास करें। उन्होंने चेतावनी दी कि आदेश की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। सीडीओ ने कहा कि ग्राम पंचायतों में स्वच्छता, शौचालयों की उपयोगिता, पेयजल की उपलब्धता और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गांवों में जाकर भौतिक सत्यापन करें और योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बनाए रखें। उन्होंने यह भी कहा कि जनता की शिकायतों का त्वरित और संतोषजनक निस्तारण प्राथमिकता पर किया जाए।
निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी मृत्युंजय यादव, एडीओ पंचायत दिनेश पाठक, एपीओ आभा दुबे, इंदु प्रकाश राय, प्रमोद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed