फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Action on four officers missing from the meeting

बैठक से गायब चार अधिकारियों पर कार्रवाई

Mon, 25 Dec 2017 12:53 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Mon, 25 Dec 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
Action on four officers missing from the meeting
बैठक से गायब चार अधिकारियों पर कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

मिठौरा (महराजगंज)। ब्लॉक सभागार में रविवार को प्रमुख रामनिवास यादव की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक हुई। इस बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों का मुद्दा छाया रहा। खंड शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार पाल, बाल विकास परियोजना अधिकारी विजय प्रकाश चौधरी, एडीओ समाज कल्याण सफी आलम के अलावा बिजली विभाग का कोई अधिकारी बैठक में उपस्थित नहीं था। इस पर बैठक में मौजूद सदस्यों व अन्य ने अनुपस्थित अधिकारियों के खिलाफ ध्वनि मत से निंदा प्रस्ताव पारित किया। इसके साथ ही सभी अनुपस्थित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए खंड विकास अधिकारी सूर्य नारायण मिश्रा ने संस्तुति की।

विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख रामनिवास यादव ने कहा कि नए सत्र में मिठौरा ब्लॉक के सभी ग्राम सभाओं का लेबर बजट दोगुना कर दिया गया है। इस दौरान उन्होंने बीडीओ को सप्ताह में तीन दिन ब्लॉक पर सभी कर्मचारियों की उपस्थिति भी सुनिश्चित करने के लिए कहा। उन्होंने कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच कर वस्तुस्थिति से उन्हें भी अवगत कराएं। बैठक में पकड़ियार बुजुर्ग के क्षेत्र पंचायत सदस्य ब्रजेश पटेल ने कहा मिठौरा ब्लॉक में किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए किसान मित्र बनाये गए हैं लेकिन कोई किसान मित्र कभी ग्राम सभा में प्रतिनिधियों से संपर्क नहीं करता। इस पर प्रतिनिधियों ने ऐसे किसान मित्रों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित करने के साथ ही कार्रवाई की मांग की। ग्राम प्रधानों ने आरोप लगाया कि सभी ग्राम पंचायतों के खातों पर रोक लगी है। इससे विकास के काम प्रभावित हो रहे हैं। प्रधानों ने खातों पर लगी अविलंब हटाने की मांग की। नरायनपुर के प्रतिनिधि ने क्षेत्र में पंचायत सचिव की तैनाती नहीं होने का मुद्दा उठाया। साथ ही नरायनपुर में अविलंब सचिव की तैनाती करने की मांग की।

विज्ञापन

बैठक में प्रधान संघ के अध्यक्ष अमरनाथ तिवारी, जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामहरख गुप्त, मारकंडेय पांडेय, दिलीप मणि पांडेय, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रणजीत बहादुर सिंह, जय श्रीवास्तव, एडीओ पंचायत नन्दलाल यादव, एपीओ दिलीप गौतम, ब्रजेश यादव, नसरुद्दीन, योगेश्वर मिश्रा, मुन्ना निगम, अर्जुन गुप्ता, राजा सिंह रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed