फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   action in sanvida karmi

विद्युत संविदा कर्मी को खींचकर ले जाने से बढ़ा तनाव

Tue, 06 Oct 2020 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
action in sanvida karmi
धरने में शामिल कर्मी को पकड़ कर ले जाते सदर कोतवाल व सदर तहसीलदार। - फोटो : MAHARAJGANJ
विद्युत संविदा कर्मी को खींचकर ले जाने से बढ़ा तनाव
विज्ञापन

भाजपा नेताओं ने विद्युत कर्मियों के खिलाफ की नारेबाजी
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। शहर समेत अन्य क्षेत्र में बिजली सुबह से ही गुल रही। विद्युत कर्मी धरने पर डटे थे। अधिकारियों के फोन पर लोग अपनी पीड़ा सुना रहे थे। बिजली नहीं रहने पर लोग आक्रोश प्रकट कर रहे थे। अधिकारियों ने समस्या का समाधान करने के लिए संविदा कर्मियों को तलाशना शुरू की। उधर, लोगों का गुस्सा बढ़ रहा था। इसी बीच पता चला की संविदा कर्मी धरना स्थल पर है। अधिकारी पुलिस टीम के साथ धरना स्थल पर पहुंचे। वहां से एक संविदा कर्मी को खींचकर कोतवाली ले गए। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ। लेकिन समझाकर माहौल शांत करा दिया। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने सक्सेना चौक पर विद्युत कर्मियों के खिलाफ नारेबाजी की।
मंगलवार को एसडीएम सदर साई तेजा सीलम, तहसीलदार मोहम्मद जसीम, कोतवाल सदर एके सिंह एवं पुलिस टीम एक्सईएन दफ्तर के सामने धरना स्थल पर पहुंची। यहां से एक संविदा कर्मी को खींचकर लाया जाने लगा। आक्रोशित विद्युत कर्मियों ने जमकर नारेबाजी। इसके बाद माहौल गर्म हो गया। सभी सक्सेना चौक पर लगे बेरिकेड्स पर आ गए। यहां अधिकारियों ने उनको समझाया, इसके बावजूद सभी ने नोकझोंक की। कुछ देर बाद माहौल शांत हुआ। वहीं इस मामले से आक्रोशित भाजपा नेता अरूणेश शुक्ला, नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, राघवेंद्र मिश्रा, सानंदन पटेल आदि सक्सेना चौक पर विद्युत कर्मियों के खिलाफ धरने पर बैठ गए। साथ ही उनके खिलाफ नारेबाजी की। अरुणेश शुक्ला ने कहा कि बेवजह व्यवस्था खराब करने की कोशिश की जा रही है। जनता की सुविधाओं पर बिजली कर्मी ध्यान नहीं दे रहे हैं। लोगों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

एसडीएम सदर साई तेजा सीलम ने बताया कि किसी के साथ कोई जोर जबरदस्ती नहीं की गई है। कर्मियों से बातचीत की जा रही है, जिससे सुचारू रूप से विद्युत व्यवस्था संचालित हो सके। जनता को परेशानी न हो, इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed