{"_id":"65afd0944a7371cfbf0fb7c8","slug":"action-against-land-mafia-instructions-for-recovery-from-big-defaulters-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-14485-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: भू-माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई, बड़े बकाएदारों से वसूली के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: भू-माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई, बड़े बकाएदारों से वसूली के निर्देश
Tue, 23 Jan 2024 08:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 23 Jan 2024 08:13 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में करकरेत्तर, राजस्व संग्रह, चकबंदी व प्रवर्तन कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। डीएम ने राजस्व वसूली में स्टांप, आबकारी, व्यापार, विद्युत, परिवहन, वानिकी एवं अलौह खनन वसूली में लक्ष्य के सापेक्ष वसूली पर चर्चा करते हुए लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत शुल्क प्राप्ति के निर्देश दिए। उन्होंने प्रवर्तन की कार्रवाई को बढ़ाने के लिए आबकारी, परिवहन, विद्युत, मंडी समिति, नगर निकाय सहित सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया।
उन्होंने भू-माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई व 10 बड़े बकाएदारों से वसूली का निर्देश दिया। अवैध खनन के विरुद्ध भी कार्यवाही व मंडी समिति तथा गन्ना मूल्य भुगतान को सही तरीके से कराने का निर्देश दिया और एडीएम को पर्यवेक्षण के लिए निर्देशित किया।
राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने तीन और पांच वर्ष से अधिक के लंबित वादों का लक्ष्य निर्धारित कर शत–प्रतिशत निस्तारित करने के निर्देश दिए। धारा 24, 116, व 34 के मामलों के निस्तारण को भी तेज करें। उन्होंने शोधन क्षमता प्रमाणपत्र और हैसियत प्रमाण पत्र के लंबित प्रकरणों को शीघ्र निस्तारण करने निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने धारा 08, धारा 09, धारा 10, धारा 20 सहित विभिन्न धाराओं के तहत चकबंदी कार्यों की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिया।
विज्ञापन
इस दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा, एसडीएम सदर दिनेश कुमार मिश्र, एसडीएम निचलौल सत्यप्रकाश मिश्रा, एसडीएम नौतनवा मुकेश सिंह व एसडीएम फरेंदा रमेश कुमार मौजूद रहे।