फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Acid was thrown on a girl when she asked for a ball in her house, three persons including a child got burnt

Maharajganj News: घर में गई बॉल मांगने पर फेंका तेजाब, बालक समेत तीन झुलसे

Fri, 01 Aug 2025 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 01 Aug 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Acid was thrown on a girl when she asked for a ball in her house, three persons including a child got burnt
महराजगंज। थाना कोतवाली क्षेत्र के सक्सेना नगर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घर में गया बॉल मांगने पर एक युवक ने पड़ोस में रहने वाले परिवार पर तेजाब फेंक दिया।
विज्ञापन

इससे आठ वर्षीय बच्चे की आंख में तेजाब चला गया, जबकि देवर-भाभी झुलस गए। पुलिस ने पीड़ित अभिषेक नायक की तहरीर पर आरोपी राहुल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

सक्सेना नगर, नगर पालिका परिषद निवासी अभिषेक नायक अपने परिवार के साथ रहते हैं। अभिषेक के अनुसार, उनके घर के बगल में राहुल नाम का एक व्यक्ति किराए के मकान में रहता है। राहुल कथित तौर पर तेजाब का उपयोग कर सोने-चांदी के आभूषणों को गलाने का काम करता है। अपने घर में भारी मात्रा में तेजाब रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार की शाम करीब 6:30 बजे अभिषेक का आठ वर्षीय भतीजा दिव्यांश बाहर गेंद खेल रहा था। तभी गेंद राहुल के घर की ओर चली गई। जब अभिषेक गेंद लेने राहुल के पास गए तो राहुल ने गेंद देने से मना किया और अभिषेक को गालियां देनी शुरू कर दीं। अभिषेक ने विरोध किया तो राहुल अपने घर से एक जग में तेजाब लेकर आया और उसने जान से मारने की नीयत से अभिषेक पर तेजाब फेंक दिया। अभिषेक ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई, लेकिन फेंका गया तेजाब उनके दाहिने पैर, उनकी भाभी संध्या के पैरों और उनके भतीजे दिव्यांश की आंख में लग गया, जिससे तीनों घायल हो गए।
अभिषेक के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बचाया। लोगों को आता देख राहुल भाग गया। इस घटना से अभिषेक और उनका परिवार दहशत में है। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विशेष रूप से, बच्चे की आंख में तेजाब लगने से उसकी स्थिति चिंताजनक है। अभिषेक ने इस घटना की शिकायत थाना कोतवाली में दर्ज कराई। उनकी तहरीर में बताया गया कि राहुल का व्यवहार पहले से ही संदिग्ध था और वह अपने घर में अवैध रूप से तेजाब का भंडारण करता था।

इस तेजाब का उपयोग वह आभूषणों को गलाने में करता था जो आसपास के लोगों के लिए खतरे का कारण था। अभिषेक ने पुलिस से मांग की है कि राहुल के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और इस घटना की गहन जांच हो। सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी राहुल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed