{"_id":"66f0bbc3dbb75dfa12088894","slug":"accused-of-religious-conversion-in-musahar-colony-five-arrested-maharajganj-news-c-7-1-gkp1053-693438-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मुसहर बस्ती में धर्म परिवर्तन कराने का आरोप, पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मुसहर बस्ती में धर्म परिवर्तन कराने का आरोप, पांच गिरफ्तार
Mon, 23 Sep 2024 06:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 23 Sep 2024 06:22 AM IST
विज्ञापन
निचलौल। क्षेत्र के मुसहर बस्ती भेड़िहारी गांव के कटान टोला में रविवार को पुलिस ने धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में तीन नेपाली नागरिक हैं।
आरोप है कि उन्होंने प्रार्थना सभा में शामिल लोगों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की। आरोपियों के पास से कुछ धर्मिक पुस्तकें भी बरामद हुईं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर चालान कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के मुसहर बस्ती के भेड़िहारी गांव के कटान टोला में कुछ लोगों ने प्रार्थना सभा का आयोजन किया था। समें 100 से अधिक महिलाएं और पुरुष मौजूद थे। आरोप है कि प्रार्थना सभा में शामिल लोगों को प्रलोभन और बीमारियों से ठीक करने का दावा कर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। इसकी भनक मिश्रवलिया निवासी चौकीदार कपिल को लगी। उसके बाद इन्होंने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। पुलिस ने सूचना को गंभीरता से लेते हुए मौके पर पहुंच घेराबंदी कर तीन नेपाली सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सीओ अनुज कुमार सिंह ने बताया की सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी भीम बहादुर गुरुंग, उसकी पत्नी विष्णु गाया देवी निवासी नरसही सुस्ता गांव पालिका थाना बेलाटारी जिला नवलपरासी नेपाल, मीना छेत्री निवासी बेलवानी थाना बेलाटारी नेपाल, मंगल निवासी बैठवलिया तथा जगरनाथ निवासी भेड़ियारी को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से धर्म परिवर्तन से संबंधित कुछ पुस्तकें भी बरामद हुई हैं।