फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Accused of murdering grandmother arrested, sent to jail

Maharajganj News: दादी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Sat, 09 Aug 2025 06:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 09 Aug 2025 06:03 PM IST
विज्ञापन
Accused of murdering grandmother arrested, sent to jail
घुघली। शुक्रवार की सुबह हरखपुरा गांव में दादी की हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने शनिवार को बेलवा टीकर स्थित नहर की पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बताया गया कि शराब के लती 22 वर्षीय विष्णु चौहान ने जमीन बेचने से मना करने पर अपनी दादी की डंडे से पीटकर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद आरोपी भाग गया था। मृतका के बेटे की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, विष्णु चौहान नासिक में पेंट-पॉलिश का काम करता है। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी अपने बाबा और पिता के मरने के बाद अकेला हो गया। कुछ समय बाद आरोपी की मां की भी किसी गंभीर बीमारी से मौत हो गई। इसके बाद दादी शनिचरा देवी की देखरेख करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कभी कभी बाहर जाकर कमाना और शराब पीना उसकी आदत बन गई थी। जब भी वह घर पर आता तो दादी को मारता पीटता रहता था। कुछ दिनों से दादी पर 20 डिसमिल जमीन बेचने का दबाव बना रहा था। शुक्रवार को आरोपी ने शराब पीकर रात भर घर में बवाल करते हुए दादी को खूब मारा पीटा, जिससे वह बेहोश हो गई। स्थानीय लोगों ने आरोपी का तांडव देख पुलिस को जानकारी दी।
पुलिस उसके घर पर जब तक पहुंची, आरोपी अपनी दादी शनिचरा देवी को पीटकर अधमरा कर दिया था। पुलिस गंभीर रूप से घायल शनिचरा देवी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुघली ले आई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जांच रिपोर्ट में गंभीर चोटों से मौत होने की पुष्टि हुई है।


मृतका के पुत्र ओमप्रकाश चौहान की तहरीर पर पुलिस ने हत्या सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही थी। उसे गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed