फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Accused arrested with fake currency notes sent to jail

Maharajganj News: जाली नोट के साथ गिरफ्तार आरोपी भेजा गया जेल

Thu, 12 Sep 2024 07:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 12 Sep 2024 07:27 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested with fake currency notes sent to jail
महराजगंज/ठूठीबारी। थाना ठूठीबारी क्षेत्र में नकली करेंसी लेकर सीमा पार करने का प्रयास की मंशा रखने वाले तस्करों को लोगों ने पकड़ लिया और थाना ठूठीबारी पुलिस को सौंप दिया। इस बीच एक शातिर मौके से भागने में सफल रहा। पकड़े गए आरोपी के पास से नकली और भारत में बंद हो चुकी करेंसी बरामद हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, बुधवार को दो संदिग्ध व्यक्ति कस्बा ठूठीबारी में मथुरा साहनी की दुकान पर आकर सूखी मछली खरीदकर 500 के जाली नोट दे रहे थे। मौके पर राजकुमार चौधरी निवासी ग्राम ठूठीबारी थाना ठूठीबारी जनपद महराजगंज, ममुरा साहनी, मोनू श्रीवास्तव, पवन साहनी, हिमांशु वर्मा, रूपेश निगम निवासी ठूठीबारी ने एक आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी की पहचान रामविनोद शर्मा निवासी हरिहरपुर थाना सिंदुरिया जनपद महराजगंज के रूप में हुई। उसके पास से 500 सौ रुपये के 10 जाली नोट, 500 रुपये के पुराने 90 नोट और एक हजार रुपये की पुरानी 99 नोट, एक हजार की एक जाली नेपाली नोट व एक प्रेस कार्ड मिला। आरोपी के पास से एक बाइक मिली।
विज्ञापन

पूछने पर राम विनोद ने बताया कि पुराने और जाली नोट को मेरे सहयोगी सुरेन्द्र कुमार दुबे ने मुझे रखने के लिए दिया था और बोला था कि इसे अपने बाइक की डिक्की में रख दो किसी को देना है। जांच के दौरान यह पता चला की सुरेन्द्र कुमार दुबे उर्फ मनोज कुमार द्विवेदी थाना ठूठीबारी का हिस्ट्रीशीटर भी है। पूर्व में फर्जी करेंसी नोट के मामले में जेल भी जा चुका है। निचलौल क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार सिंह ने बताया की आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed