Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Accident near Karuawal village on the Lotan-Sohans road in Siddharthnagar

Maharajganj News: दो बाइक की टक्कर में दो की मौत, दो गंभीर घायल

Mon, 16 Nov 2026 02:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Accident near Karuawal village on the Lotan-Sohans road in Siddharthnagar
लोटन (सिद्धार्थनगर)। छठ पूजा का सामान खरीदने नौगढ़ जा रहे ससुर-दामाद की बाइक रविवार सुबह लोटन-सोहांस मार्ग पर करुआवल गांव के पास दूसरी बाइक से टकरा गई। हादसे में दोनों बाइक पर सवार एक-एक लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
विज्ञापन

महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के धरनामपुर निवासी मनोहर (42) अपने ससुर चीनक (54) निवासी मजगावां, थाना मोहाना, सिद्धार्थनगर के साथ बाइक से नौगढ़ जा रहे थे। करुआवल गांव के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर महराजगंज जिले के नौतनवा थाना क्षेत्र के परसोईया निवासी अंकित (18) और बरवां खुर्द निवासी आकाश (20) सवार थे। दोनों लोटन क्षेत्र के खखरा खुर्द गांव स्थित अंकित के ननिहाल से घर लौट रहे थे। हादसे में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, लोटन ले गई। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सिद्धार्थनगर मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। इलाज के दौरान चीनक और आकाश की मौत हो गई। मनोहर की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। अंकित का इलाज वहीं चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। दो लोगों की मौत से दोनों पक्षों में मातम छा गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष लोटन प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed