{"_id":"61058f088ebc3e08eb26e896","slug":"accident-in-nichlaul-maharajganj-news-gkp403934873","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप ने एसडीएम की गाड़ी में मारी टक्कर, अंधेरे का फायदा उठाकर चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप ने एसडीएम की गाड़ी में मारी टक्कर, अंधेरे का फायदा उठाकर चालक फरार
विज्ञापन
मटर लदी पिकअप के साथ एसडीएम निचलौल प्रमोद कुमार और एसएसबी जवान।संवाद
- फोटो : MAHARAJGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिकअप ने एसडीएम की गाड़ी में मारी टक्कर, अंधेरे का फायदा उठाकर चालक फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
निचलौल। थाना क्षेत्र के झुलनीपुर नहर मार्ग पर शुक्रवार देर रात को विदेशी मटर लदी एक पिकअप एसडीएम के निजी वाहन को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद पिकअप चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकला।
वहीं एसडीएम ने मटर लदी पिकअप को झुलनीपुर बीओपी के एसएसबी जवानों को सुपुर्द कर दिया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ी घटना नहीं हुई। इस मामले में एसडीएम के निजी वाहन चालक काशी ने पुलिस को तहरीर देकर पिकअप चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
एसडीएम प्रमोद कुमार ने कहा कि भारत-नेपाल बॉर्डर पर अवैध वस्तुओं की तस्करी के रोकथाम के लिए झुलनीपुर नहर मार्ग से अपने निजी वाहन में सवार होकर जा रहे थे। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि बॉर्डर से लगे रेंगहिया गांव से एक पिकअप विदेशी मटर लादकर झुलनीपुर नहर मार्ग से गुजर रहा है। सूचना पर झुलनीपुर नहर मार्ग पर तेज रफ्तार में आ रही एक पिकअप का पीछा करने लगे। जिस दौरान पिकअप ने एसडीएम के वाहन में टक्कर मारते हुए सड़क किनारे पोल में टकराई। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी धीरेंद्र कुमार उपाध्याय ने कहा कि संबंधित थाने से मामले की जानकारी लेकर एसडीएम के चालक की तहरीर पर दोषियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।