फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   ,Above 10000 family will get emplyment

10 हजार से अधिक परिवार को रोजगार परक बनाएगा विकास विभाग

Sat, 30 Apr 2022 12:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
,Above 10000 family will get emplyment
10 हजार से अधिक परिवारों को रोजगार देगा विकास विभाग
विज्ञापन

महराजगंज। विकास विभाग की ओर से जिले में 10 हजार से अधिक परिवारों को रोजगार परक बनाने की पहल होगी। मेरा तालाब, मेरी आजीविका अभियान के तहत इच्छुक व्यक्तियों के भूमि पर तालाब खुदवाया जाएगा। इसके अलावा लाभार्थी को निशुल्क व अनुदान पर मत्स्य बीज भी उपलब्ध कराने का कार्य होगा।
मेरा तालाब, मेरी आजीविका अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्र में तालाबों की खुदाई पर अधिक जोर दिया जा रहा है। प्रत्येक ग्राम पंचायत में दस तालाब खुदवाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उद्देश्य है कि अधिक से अधिक तालाबों की खुदाई करा कर जहां इच्छुक लोगों के लिए रोजगार का अवसर सृजित किया जाए, वहीं उन्हें मत्स्य बीज को उपलब्ध कराते हुए मत्स्य पालन के लिए प्रेरित किया जाए। मत्स्य पालन कर वे अपनी आजीविका को मजबूत करने का कार्य करेंगे। इससे जहां गांव में रोजगार की दृष्टि से तालाब निर्मित होगा, वहीं लाभार्थियों की आय बढ़ेगी। योजना का लाभ प्राप्त करने के इच्छुक लोग संबंधित गांव के रोजगार सेवक, ब्लॉक के एपीओ व बीडीओ के पास आवेदन करेंगे।
विज्ञापन

बीपीएल परिवार के सदस्यों को मिलेगा निशुल्क बीज
अभियान के तहत जिले में बीपीएल परिवार के सदस्यों को निशुल्क मत्स्य बीज उपलब्ध कराया जाएगा, जबकि अन्य वर्ग के लोगों को अनुदान पर मत्स्य बीज उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रुप से 70 हजार से अधिक व्यक्तियों को रोजगार से जोड़ने की पहल की जाएगी। इस दिशा में जिम्मेदारों को आवश्यक दिशानिर्देश प्रदान किया गया है।
गौरव सिंह सोगरवाल, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed