{"_id":"60f9b7fe8ebc3e79b7717e66","slug":"aasha-sanginiyon-ko-nasabandee-kes-laane-kee-jimmedaaree-maharajganj-news-gkp4028362106","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशा संगिनियों को नसबंदी केस लाने की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशा संगिनियों को नसबंदी केस लाने की जिम्मेदारी
विज्ञापन

महराजगंज। खुशहाल परिवार दिवस पर सीएचसी लक्ष्मीपुर में बृहस्पतिवार को आशा संगिनी के साथ समीक्षा बैठक की गई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. दिवाकर राय ने कहा कि 23 जुलाई को महिला नसबंदी सेवा दिवस आयोजित किया जाएगा। आशा संगिनी कम से कम पांच-पांच महिला नसबंदी केस लाएं।
उन्होंने कहा कि आशा संगिनी इसके लिए आशा कार्यकर्ताओं को प्रेरित करें कि वे महिला नसबंदी केस लाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ता एक-एक पुरुष नसबंदी केस लाने का प्रयास करें। पर्याप्त पुरुष नसबंदी केस मिलने पर अलग से सेवा दिवस का आयोजन किया जाएगा। जिला सामग्री प्रबंधक मुकेश त्रिपाठी ने परिवार नियोजन सामग्री की उपलब्धता तथा आपूर्ति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आशा संगिनी को अंतरा इंजेक्शन लगवाने तथा पुरुष नसबंदी करवाने पर विशेष जोर देना चाहिए। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के जिला कार्यक्रम समन्वयक विजय प्रजापति ने संगिनियों को प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार होना चाहिए। इस दौरान ब्लॉक कम्यूनिटी प्रोसेस मैनेजर जालंधर, सुशीला गुप्ता, सुप्रिया मिश्रा, जयतुन्निशा, पूनम, अनीता, गीता चौधरी, ममता आदि मौजूद रहीं।