फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   AAP celabarated Sthapna Diwas

स्थापना दिवस पर आप की उपलब्धियों का हुआ बखान

Sat, 27 Nov 2021 12:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
AAP  celabarated  Sthapna Diwas
स्थापना दिवस : आम आदमी पार्टी ने गिनाई उपलब्धियां
विज्ञापन

महराजगंज। आम आदमी पार्टी जिला कमेटी के सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों द्वारा शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। पार्टी के सभी प्रकोष्ठ यूथ विंग, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, शिक्षक प्रकोष्ठ, अनुसूचित प्रकोष्ठ और किसान प्रकोष्ठ के सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों व उपलब्धियां गिनाईं।
जिला मुख्यालय पर सदर विधानसभा अध्यक्ष छोटेलाल खरवार और विधानसभा प्रभारी अवधेश प्रियदर्शी के साथ जिलाध्यक्ष पशुपतिनाथ गुप्त के नेतृत्व में जिला परिषद मार्केट में महात्मा गांधी प्रतिमा के समक्ष गांधी पार्क में सभा का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बेहतर शासन आम आदमी पार्टी ही कर सकती है। अगर भ्रष्टाचार को मिटाना है तो आप को सत्ता में आना जरूरी है। उन्होंने दिल्ली का उदाहरण देते हुए अन्य प्रदेश में पार्टी को मजबुत होने की बात कही। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी समाज के हर वर्ग की सच्ची हितैषी है।
विज्ञापन

नौतनवां विधानसभा अध्यक्ष गुड्डू ठाकुर साथ में जिला उपाध्यक्ष ठाकुर सोनी के नेतृत्व में नौतनवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्थापना दिवस मरीजों की सेवा कर मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरेंदा विधानसभा अध्यक्ष भगवान दत्त पांडे के नेतृत्व में बनकटी स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यकर्ता पहुंचे। पनियरा विधानसभा अध्यक्ष डॉ. अवधेश सिंह एवं यूथ विंग के प्रदेश महासचिव आकाश जायसवाल के नेतृत्व में पनियरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों की सेवा की गई। सिसवा विधानसभा अध्यक्ष जाहिद अली एवं जिला संगठन सचिव रामकुमार पटेल नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल एवं सिसवां में कार्यकर्ताओं ने मरीजों की सेवा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed