फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   a yuth hanging a tree

Maharajganj News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Sun, 14 May 2023 01:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
a yuth hanging a tree
परसा मलिक। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेखुआनी निवासी संजय साहनी का 22 वर्षीय पुत्र आदित्य साहनी चार माह पूर्व हैदराबाद कमाने गया था। हैदराबाद मे वह पेन्टिंग का काम करता था। हैदराबाद से कमाकर वह लौट रहा था। घर पहुंचने से पहले ही उसका शव काली मंदिर के पास चन्दन के पेड़ की डाल में लटका मिला।
विज्ञापन

मृतक युवक का दोनो पैर रस्सी से बंधा था। पेड़ की डाल भी पतली थी। नीचे जूता, बैग,खाली पानी की बोतल, गिलास, नमकीन का पैकिट, चूहा मारने वाली दवा पड़ी थी। शनिवार सुबह गांव की महिलाएं पूजा करने के लिए मंदिर के पास पहुंची पेड़ से लटका शव देखकर चिल्लाते हुए भागी और परिजनों को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची मृतक की माता अनीता देवी फफक पडी। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह पूर्व फोन करके मेरा खाता नम्बर लिया था। पैसा भेजने के लिए कहा था। घर आने के लिए नहीं बताया था। एक सप्ताह से हमसे बात भी नहीं हुई। बेटे के शव को देखकर बार बार बेहोश हो जा रही थी। मृतक के पिता संजय साहनी पेशे से ट्रक ड्राइवर हैं। वह घर पर नहीं थे। फोन के माध्यम से उनको लोगों ने सूचना दिया। घटना स्थल पर सीओ अजय सिंह चौहान व परसा मलिक थानाध्यक्ष प्रशान्त कुमार पाठक ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

चार भाईयों में मृतक आदित्य तीसरे नम्बर का था। भाई की मौत से आहत बडे भाई राजाबाबू, रिषिकेश, अभय व छोटी बहन बैभव लक्ष्मी का रो रो कर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि फोरेंसिक टीम जांच कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------
ग्राम प्रधान के पिता की सड़क दुर्घटना में मौत
धानी बाजार। ग्राम सभा बैसार के ग्राम प्रधान सुखदेव यादव के पिता दामोदर यादव (65) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, शनिवार को बैसार ग्राम प्रधान के पिता दामोदर यादव किसी कार्य से अपनी बाइक से कोल्हुई बाजार गए थे। वापस आते समय बृजमनगंज थाना क्षेत्र के बनढि़या इनायतनगर के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर टाली की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको सिद्धार्थनगर जिले के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां इलाज के दौरान शाम को उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष बृजमनगंज संजय मिश्र ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed