{"_id":"682a2f4196801f59ab0ea1b8","slug":"a-youth-was-accused-of-setting-himself-on-fire-by-pouring-petrol-on-him-his-condition-is-serious-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-149475-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप, हालत गंभीर
Mon, 19 May 2025 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 19 May 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मदरहा-ककटही टोला सुरतापुर में शनिवार की रात एक युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का मामला सामने आया है। बुरी तरह झुलसे युवक का गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, गांव के नसीर मोहम्मद ने थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उनके भतीजे असलम को गांव के ही कुछ लोगों ने दावत के बहाने बुलाया और पिटाई कर पेट्रोल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया।
घटना की भनक लगते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग बुझाकर असलम को बनकटी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
वहीं, मामले में नया मोड़ उस समय आया जब घटना से जुड़ा असलम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने खुद पर पेट्रोल डालकर जलाने का आरोप नामजद व्यक्तियों पर लगाया है।
कुछ ग्रामीणों का मानना है कि घटना के पीछे प्रेम-प्रसंग का मामला है। पुरंदरपुर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह आत्मदाह की कोशिश का मामला लग रहा है। पीड़ित ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाई। फिर भी मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है।