{"_id":"6599af7f70d887b1080b7f67","slug":"a-youth-riding-a-bike-lost-his-life-after-being-hit-by-a-truck-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-13301-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की गई जान
Sun, 07 Jan 2024 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 07 Jan 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
कस्बे के लाजपत नगर वार्ड का निवासी था
संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार की रात करीब 11:40 बजे बाइक सवार युवक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गया। जिसमे युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फरेंदा थानाक्षेत्र के वार्ड नंबर 17 लाजपत नगर निवासी प्रेम वर्मा का पुत्र राज उर्फ मणि वर्मा (23 साल) शुक्रवार की रात होटल से खाना खाकर घर वापस लौट रहा था। अभी कस्बे के सेंट्रल बैंक के सामने युवक की बाइक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गई। जिसमें उसे गंभीर चोटे आईं। पुलिस व स्थानीय लोगों की सहायता से युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी भेजवाया गया। जहां चिकित्सकों ने राज उर्फ मणि वर्मा को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद चालक ने वाहन लेकर भागने का प्रयास किया, जिसको कस्बे के आंबेडकर तिराहे के समीप पुलिस ने पकड़ लिया। थानाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह ने ट्रक कब्जें में लेने की पुष्टि की।
घर के बड़े बेटे की मौत से सदमे में है परिवार
फरेंदा। सड़क हादसे में राज उर्फ मणि वर्मा की मौत की सूचना मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घर के बड़े बेटे की मौत से माता-पिता टूट गए हैं। मोहल्ले में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा था।