फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A youth burnt by petrol died during treatment

Maharajganj News: पेट्रोल से जलाए गए युवक की इलाज के दौरान मौत

Sat, 24 May 2025 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 24 May 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
A youth burnt by petrol died during treatment
लक्ष्मीपुर। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मदरहा ककटही टोला सुरतापुर में 17 मई की रात पेट्रोल डालकर जलाए गए असलम की इलाज की दौरान बृहस्पतिवार की रात गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मदरहा ककटही टोला सुरतापुर निवासी नसीर मोहम्मद ने रविवार को थाने में दी तहरीर में बताया कि उसके भतीजे असलम को गांव के ही मुर्ताज, अखरूजमा, अनवर और सोनू ने 17 मई को दावत के बहाने अपने घर बुलाया। जब वह उनके घर पहुंचा तो आरोपियों ने उसे पकड़कर उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन

इसके बाद उसके शरीर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दिए। शोर-शराबा होने पर पहुंचे गांव के कुछ लोगों ने असलम को बचाया। इसके बाद उसे बनकटी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उनकी तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया था, लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात गंभीर रूप से झुलसे असलम की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुरंदरपुर थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह के अनुसार, मामला संज्ञान में है। जांच रिपोर्ट के आधार पर धारा बढ़ा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed