{"_id":"68b5fa9f0d4644d8cd0320e0","slug":"a-young-man-who-had-gone-to-earn-money-died-in-a-train-while-returning-home-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-158540-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कमाने गए युवक की घर लौटते समय ट्रेन में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कमाने गए युवक की घर लौटते समय ट्रेन में मौत
विज्ञापन
कोल्हुई। थाना क्षेत्र के ग्राम मैंनहवा निवासी एक युवक की अहमदाबाद कमाकर घर लौटते समय ट्रेन में ही मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही युवक के घर कोहराम मच गया है।
जानकारी के अनुसार, मैंनहवा निवासी विक्की निषाद अपने भाई विशाल निषाद के साथ रोजी-रोटी कमाने के लिए तीन महीने पहले अहमदाबाद गया था, जहां उसकी तबीयत खराब हो गई। भाई विशाल निषाद ने वहां पर उपचार कराया लेकिन उसकी सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ।
विशाल अपने भाई को लेकर घर के लिए ट्रेन से चला लेकिन भोपाल के पास पहुंचते ही रविवार रात विक्की (22) की मौत हो गई। वहां से विशाल को एंबुलेंस के माध्यम से अपने भाई विक्की निषाद के शव को घर लेकर गांव पहुंचा। शव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मृतक के माता-पिता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जवान पुत्र की मौत पर मां का रो-रो कर बुरा हाल है और बेहोश भी हो जा रही है। खबर सुनते ही विधायक फरेंदा वीरेंद्र चौधरी ने मृतक के घर पहुंच कर पीड़ित परिवार को ढाढ़स बंधाते हुए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है।