{"_id":"68c09b7cce5cf8697e037e50","slug":"a-young-man-was-kidnapped-from-in-front-of-the-door-he-jumped-off-the-bike-and-fled-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-159176-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: दरवाजे के सामने से युवक अगवा, बाइक से कूदकर भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: दरवाजे के सामने से युवक अगवा, बाइक से कूदकर भागा
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा लखिमा में सोमवार की रात दबंगों ने फिल्मी अंदाज में एक युवक का अपहरण करने का कोशिश किया, जो विफल रहा। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
जानकारी के अनुसार लखिमा निवासी युवक मानवेंद्र शुक्ल अपने घर के दरवाजे पर खड़ा था। इसी दौरान दो बाइक पर सवार पांच युवक पहुंचे और उसे जबरन बाइक पर बैठाकर भागने लगे। गांव के समीप पहुंचते ही युवक ने हिम्मत दिखाते हुए बाइक से छलांग लगा दी और शोर मचाया।
युवक के बाइक से कूदने से अपहर्ताओं की बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। युवक की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और दो आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। दूसरी बाइक सवार तीन आरोपी भागने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन
पीड़ित का आरोप है कि डायल-112 व परतावल चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को बाइक सहित हिरासत में लिया जरूर, लेकिन थोड़ी देर बाद ही उन्हें छोड़ दिया।
इसी बीच, देर रात लगभग एक बजे मामला और भी गंभीर हो गया। आरोप है कि वही आरोपी तीन अन्य साथियों के साथ दोबारा युवक के घर पहुंचे। इस बार उनके हाथ में धारदार हथियार, ईंट और पत्थर थे। उन्होंने युवक और उसके परिवार को धमकाते हुए जान से मारने का प्रयास किया।
शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण एक बार फिर इकट्ठे हो गए और दो हमलावरों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। घटना से ग्रामीणों में रोष है। उनका कहना है कि अगर समय रहते युवक हिम्मत नहीं दिखाता और ग्रामीण मदद के लिए न जुटते, तो कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी। गोरखपुर में पढ़ने वाले पीड़ित युवक का कहना है कि आरोपियों से उसे जान-माल का खतरा है। आए दिन आरोपी उसे घेरकर धमकियां देते हैं। उसने तीन नामजद सहित पांच लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि पकड़े गए चार युवकों का शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।