फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A young man was bitten by a venomous snake while weeding.

Maharajganj News: निराई करते समय युवक को जहरीले सांप ने डंसा

Fri, 17 Jul 2026 02:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
A young man was bitten by a venomous snake while weeding.
महराजगंज। निचलौल क्षेत्र के ग्रामसभा हरगांव गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर खेत में निराई-गुड़ाई के दौरान एक युवक को जहरीले सांप ने डंस लिया। परिजन ने उसे तत्काल सीएचसी निचलौल में भर्ती कराया। उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन

हरगांव निवासी इंद्रदेव (35) पुत्र धर्मेंद्र बृहस्पतिवार दोपहर अपने खेत में सोहनी (निराई-गुड़ाई) का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान खेत की मेड़ में छिपे एक जहरीले सर्प ने उन्हें डस लिया। सर्पदंश के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी तो खेत में मौजूद परिजन और ग्रामीण उन्हें तत्काल सीएचसी निचलौल लेकर पहुंचे। सीएचसी में इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि युवक को समय रहते अस्पताल लाया गया। उसे 15 एंटीवेनम इंजेक्शन लगाए गए हैं। उपचार जारी है और फिलहाल उसकी हालत में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed