फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A young man threatened a woman who had come to complain about molestation.

Maharajganj News: छेड़खानी का उलाहना देने पहुंची महिला को युवक ने दी धमकी

Sun, 08 Mar 2026 01:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
A young man threatened a woman who had come to complain about molestation.
निचलौल। थाना क्षेत्र के एक गांव में बेटी से छेड़खानी का उलाहना देने पहुंची महिला को युवक जानमाल की धमकी देने लगा। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि बेटी इंटरमीडिएट में पढ़ रही है। तीन मार्च को गांव का ही एक युवक उसके मोबाइल पर फोनकर बेटी का नाम लेकर अश्लील बातें करने लगा। विरोध करने पर धमकी देते हुए अपशब्द कहने लगा। बेटी से पूछताछ करने पर पता चला कि बेटी के स्कूल आने-जाने के दौरान युवक बाइक से पीछा कर अश्लील हरकत करता है। इतना ही नहीं उक्त बात की उलाहना लेकर जब युवक के घर पहुंची तो वह आक्रोशित होकर उन्हें जानमाल की धमकी देने लगा। थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार, तहरीर पर आरोपी सुशील सहानी निवासी सिधावे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed