फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A young man returning from his sister's house died in an accident

Maharajganj News: बहन के घर से लौट रहे युवक की हादसे में मौत

Tue, 06 May 2025 07:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 06 May 2025 07:05 PM IST
विज्ञापन
A young man returning from his sister's house died in an accident
पनियरा। क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेलटिकरा के सोईया टोला निवासी बाइक सवार युवक को महदेवा चौराहे पर पिकअप चालक ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। वह रिश्तेदारी में बहन के घर गया था। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बेलटिकरा के सोईया टोला के धर्मेंद्र (20) सोमवार को श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बुद्धि रामपुर में अपनी रिश्तेदारी की बहन के घर गए थे। वहां से बाइक से रात करीब 11 बजे घर आ रहे थे। महदेवा चौराहे पर अनियंत्रित पिकअप ने टक्कर मार दी। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गए। इलाज के लिए पीएचसी परतावल ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई। धर्मेंद्र के भाई रविंद्र व दो बहनें संजू व संजना व मां फूलमती का रो रोकर बुरा हाल है। पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। थानाध्यक्ष श्यामदेउरवां अभिषेक सिंह ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई करने की पुष्टि की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed