{"_id":"67dc2e7071d22bac3306fbb6","slug":"a-young-man-injured-in-a-road-accident-died-during-treatment-maharajganj-news-c-7-1-gkp1053-875900-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
Thu, 20 Mar 2025 08:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 20 Mar 2025 08:34 PM IST
विज्ञापन
नौतनवा। थाना क्षेत्र के गांव बैरवा बनकटवा टोला माफिया निवासी एक युवक मार्ग दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान गोरखपुर मेडिकल काॅलेज में युवक की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, नौतनवा थाना क्षेत्र के गांव बैरवा बनकटवा टोला माफिया निवासी तज्जमुल का 23 वर्षीय बेटा ताहिर ट्रक चालक था। पिता तज्जमुल ने बताया कि बुधवार कि रात ट्रक सोनौली में खड़ा कर बाइक से अपने साथी के साथ सिद्धार्थनगर जनपद के लोटन के पास किसी से मिलने जा रहा था। वह लोटन चौराहे से आगे बढ़े थे कि एक भारी वाहन के आने से बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके साथी को भी हल्की चोटें आई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची एंबुलेंस से नौगढ़ सरकारी अस्पताल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने मेडिकल काॅलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। मेडिकल काॅलेज में इलाज के दौरान बृहस्पतिवार की शाम चार बजे मौत हो गई। वहां से शव एंबुलेंस से देर शाम घर लाया गया। शव आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। संवाद