फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A young man injured in a fight dies, another is in critical condition

Maharajganj News: मारपीट में घायल युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Wed, 09 Apr 2025 09:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 09 Apr 2025 09:01 PM IST
विज्ञापन
A young man injured in a fight dies, another is in critical condition
निचलौल। गांव डोमा के टोला धोबीनिया पर मोबाइल में करिया गाना बजाने को लेकर कुछ लोगों ने पांच अप्रैल को दो भाइयों की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी थी। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान बुधवार को एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है। युवक की मौत के बाद गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, डोमा गांव के टोला धोबीनिया निवासी गोविंद राजभर (35) और चन्नर (38) पांच अप्रैल को अपने मोबाइल पर भोजपुरी गाना बजा रहे थे। इसी बीच कुछ लोगों ने उनकी पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों पर केस दर्ज किया था। इसी बीच घायल गोविंद राजभर की मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई।
विज्ञापन

उसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे ने लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई। वहीं सुरक्षा को लेकर गांव में पुलिस सतर्क हो गई, जबकि घायल बड़ा भाई चन्नर अभी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव कन्नौजिया के अनुसार मामले में आरोपी गनेश राजभर, सुरेश राजभर, रमेश राजभर और गोलू के खिलाफ केस दर्ज कर ली गई है। गांव में शांति व्यवस्था बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed