फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A young man died of electrocution while wiring a drill machine.

Maharajganj News: ड्रिल मशीन का तार लगा रहे युवक की करंट लगने से मौत

Tue, 07 Oct 2025 01:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
A young man died of electrocution while wiring a drill machine.
पनियरा। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत डिगुरी के बेलहिया टोला पर सोमवार की दोपहर फर्नीचर की दुकान में काम के दौरान ड्रिल मशीन का तार लगाते समय एक युवक करंट लगने से बुरी तरह झुलस गया। परिजन उसे इलाज के लिए पीएचसी पनियरा ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत डिंगचरी में पनियरा मुजुरी मार्ग पर फर्नीचर की दुकान है। इसमें संतोष प्रजापति (25) कार्य कर रहा था। ड्रिल मशीन का तार लगाने के दौरान वह करंट लगने बुरी तरह झुलस गया। इसको देखकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे इलाज के लिए पहले एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर के मना करने पर वे उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पनियरा ले गए, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने बताया कि शव कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed