{"_id":"6a1b4b253459792d95030637","slug":"a-young-man-died-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle-in-satbharia-but-he-could-not-be-identified-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-178333-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सतभारिया में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, शिनाख्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सतभारिया में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, शिनाख्त नहीं
विज्ञापन
कोतवाली थाना क्षेत्र के गोरखपुर-महराजगंज मार्ग पर हुआ हादसा
महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र के गोरखपुर-महराजगंज मार्ग पर सतभारिया में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस शव के शिनाख्त में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार, शनिवार की रात महराजगंज की तरफ से साइकिल सवार एक युवक मजदूरी करके अपने घर जा रहा था। तभी सतभारिया में अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दिया। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद शव के लोथड़े पूरे सड़क पर बिखर गए। इससे उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। मौके पर भीड़ जुट गई। मौके पर पुलिस ने युवक की काफी शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन उसका शिनाख्त नहीं हो सकी। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस संबंध में सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।