फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A young man climbed a mobile tower to marry a teenager.

Maharajganj News: किशोरी से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक

Tue, 14 Apr 2026 02:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
A young man climbed a mobile tower to marry a teenager.
परसामलिक।महदेईया गांव में मोबाइल टावर पर शादी के ज़िद में चढ़ा सिरफिरा। 
करीब सात घंटे तक मान-मन्नौवल में जुटी रही पुलिस, शाम सात बजे उतरा युवक
विज्ञापन

किशोरी की शादी तय करने की सूचना पर टावर पर चढ़ा युवक, पुलिस ले गई थाने
परसामलिक। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत महदेईया निवासी एक युवक नाबालिग लड़की से शादी की जिद पर मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। सोमवार की सुबह करीब 12 बजे युवक टॉवर पर चढ़ गया। काफी मान-मनौव्वल करने पर सात घंटे बाद वह टॉवर से नीचे उतरा तो पुलिस उसे लेकर थाने चली गई।
जानकारी के मुताबिक, परसामलिक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत महदेईया निवासी विशाल भारती (20) पुत्र राजू भारती एक किशोरी से शादी की जिद पर सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे महदेईया स्थित मोबाइल टाॅवर पर चढ़ गया। बताया जा रहा है कि विशाल भारती सोनौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग लड़की से प्रेम करता है। यह भी बताया जा रहा है कि फरवरी माह में युवक नाबालिग लड़की से चोरी छिपे शादी करके उसे अपने घर लाया था। दूसरे दिन लड़की के परिजन उसको समझा-बुझाकर अपने घर लेकर चले गए।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि लड़की के परिजन उसकी शादी कहीं तय कर चुके हैं। जैसे ही लड़की के शादी तय होने की जानकारी युवक को हुई तो वह लड़की से शादी करने की जिद को लेकर महदेईया स्थित मोबाइल टाॅवर पर चढ़ गया। टावर पर चढ़ने की सूचना पर परसामलिक थानाध्यक्ष अभय नारायण सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचे और युवक को नीचे उतारने का बहुत प्रयास किया लेकिन वह नहीं उतरा और लड़की को बुलाने की जिद पर अड़ा रहा। टावर पर युवक के चढ़ने की सूचना आम होते ही भीड़ इकट्ठा हो गई। दोपहर 12 बजे से लेकर शाम सात बजे तक युवक को मनाने के लिए जिम्मेदार मान-मनौव्वल करते रहे। काफी मान-मन्नौवल के बाद वह टॉवर से उतरा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में थानाध्यक्ष अभय नारायण सिंह का कहना है टावर पर चढ़े युवक को नीचे उतार लिया गया है। थाने में उसे समझाया-बुझाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed