{"_id":"6637e9dd11100dfbc500ba74","slug":"a-young-man-caught-with-six-lakh-nepali-rupees-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-121762-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: छह लाख नेपाली रुपये के साथ एक युवक पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: छह लाख नेपाली रुपये के साथ एक युवक पकड़ा
Mon, 06 May 2024 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 06 May 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
खनुआ। पुलिस ने जांच के दौरान बरगदवा थाना क्षेत्र के पड़ताल मंदिर के पास से एक युवक के पास से छह लाख नेपाली रुपये बरामद किया है। बाद में कार्रवाई के लिए कस्टम को सौंप दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवा जय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि उड़न दस्ता टीम पड़ियाताल मंदिर पुलिस बूथ के पास जांच कर रही थी। इस दौरान बरगदवा बाजार निकट काली चौक मंदिर थाना बरगदवा निवासी रबी गुप्ता के पास से 6.18 लाख नेपाली रुपये बरामद किया। इस दौरान त्रिलोकीनाथ अवर अभियंता उड़न दस्ता प्रभारी (प्रथम) नौतनवा, एसआई काशीनाथ चौधरी, सूरज कुमार यादव मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन