{"_id":"696e9578c0057bcbd0058643","slug":"a-young-man-abducted-a-mentally-challenged-girl-fir-lodged-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-169643-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मंदबुद्धि की युवती को भगा ले गया युवक, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मंदबुद्धि की युवती को भगा ले गया युवक, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
भिटौली। घुघली थाना क्षेत्र के एक युवक पर मंदबुद्धि युवती को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगा है। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
युवती के पिता ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि 14 जनवरी की रात 8 बजे गांव का ऋतिक नामक युवक चुपके से मेरे घर आया और मंदबुद्धि बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। काफी खोजबीन के बाद भी लड़की नहीं मिली। इसकी शिकायत युवक के परिजनों से भी की गई है। प्रभारी थानाध्यक्ष राकेश यादव ने बताया कि लड़की के पिता की तहरीर पर आरोपी ऋतिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
किशोरी को लेकर युवक फरार
ठूठीबारी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासिनी किशोरी को बहलाकर भगा ले जाने का आरोप एक युवक पर लगाया गया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
लडकी की मां ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि 13 जनवरी को शाम तीन बजे मेरे घर पर कोई नहीं था। गांव निवासी निखिल गौंड़ मेरी नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। काफी खोजबीन की गई मगर उसका कुछ पता नहीं चल सका। लड़की के साथ अनहोनी को लेकर परिजन डरे हुए हैं। ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी नवनीत नागर ने बताया कि आरोपी निखिल गोंड के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।