{"_id":"67bf16c900e507a8600840a7","slug":"a-young-girl-riding-a-bicycle-died-after-being-hit-by-a-bike-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-143538-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बाइक की चपेट में आने से साइकिल सवार युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बाइक की चपेट में आने से साइकिल सवार युवती की मौत
Wed, 26 Feb 2025 06:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 26 Feb 2025 06:57 PM IST
विज्ञापन
फरेंदा। गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार की रात घर लौट रही एक युवती बाइक की चपेट में आ गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन इलाज के लिए मेडिकल कालेज ले गए। देर रात उसकी मौत हो गई।
फरेंदा थाना क्षेत्र के उदितपुर निवासी गिरजा विश्वकर्मा की 22 वर्षीय बेटी मधु विश्वकर्मा भैया फरेंदा चौराहे की एक दुकान पर काम करती थी। वह मंगलवार की शाम साइकिल से घर जा रही थी। अभी वह झुंगहिया चौराहे के पास मुड़ रही थी तभी फरेंदा की तरफ से तेज रफ्तार से जा रही बाइक की चपेट में आ गई। घटना में बाइक चालक भोलन निवासी खजुरगांवा कैंपियरगंज भी घायल हाे गए।
घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए। जहां से मधु की हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल काॅलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया। जहां देर रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
युवती के मौत की खबर परिजनों को मिली तो घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष प्रशांत पाठक के अनुसार तहरीर के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। वाहन पुलिस के कब्जे में है।