फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A woman who had absconded with jewellery from a jewellery shop was arrested

Maharajganj News: ज्वेलरी की दुकान से गहने लेकर फरार हुई महिला गिरफ्तार

Sat, 10 May 2025 05:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 10 May 2025 05:40 PM IST
विज्ञापन
A woman who had absconded with jewellery from a jewellery shop was arrested
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के हरपुर तिवारी चौराहे पर ज्वेलरी की दुकान से गहने चोरी कर फरार हुई महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह घटना उस समय हुई जब महिला ग्राहक बनकर दुकान में घुसी और दुकानदार को चकमा देकर लाखों रुपये के गहने लेकर फरार हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, भिटौली थाना क्षेत्र के पकड़ी दीक्षित निवासी सुभाष वर्मा का श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के हरपुर तिवारी चौराहे पर ज्वेलरी की दुकान है।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम करीब छः बजे दो महिलाएं दुकान में आईं और गहने देखने लगीं। तभी एक महिला ने सोने के जेवर से भरा एक डिब्बा जिसमें करीब पांच लाख का सामान था चुरा लिया। महिला ने लगभग पांच हजार रुपये का सामान खरीदा और कुछ पैसे बकाया लगाकर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामान वापस रखते समय दुकानदार को शक हुआ तो उसने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया। सीसीटीवी कैमरे में महिला जेवर से भरे डब्बे को चुराते हुए दिखाई दी। दुकानदार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची श्यामदेउरवां पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे को खंगाला।

वीडियो के आधार पर महिला की पहचान हुई। महिला को पकड़कर पुलिस ने पूछताछ की तो उसने चोरी की बात स्वीकार कर ली। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के अनुसार, मामले में केस दर्ज कर आरोपी महिला सरोज निवासी परतावल को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed