फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A woman from Uttarakhand also accused the accused of gang rape

Maharajganj News: सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों पर उत्तराखंड की महिला ने भी मढ़ा आरोप

Thu, 27 Mar 2025 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 27 Mar 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
A woman from Uttarakhand also accused the accused of gang rape
महराजगंज। नौकरी दिलाने के नाम पर सामूहिक दुष्कर्म मामले की सुनवाई न्यायालय में दो अप्रैल को होगी। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में चंडीगढ़ के औद्योगिक क्षेत्र की महिला से महराजगंज में सामूहिक दुष्कर्म के मामले के तीन आरोपियों मनीष शारदा, अनिल गौतम और उमेश मंदरवाल को न्यायालय में पेश होना है।
विज्ञापन

हालांकि मामले में आरोपी बीते दिनों हाईकोर्ट गए थे, लेकिन वहां से अभी तक राहत नहीं मिली। उधर, उत्तराखंड की एक महिला ने भी दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उसने भी नौकरी दिलाने के नाम पर यह घटना होने का जिक्र किया है। इन आरोपियों का मामला मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में विचाराधीन है।
विज्ञापन

दूसरी ओर उत्तराखंड की महिला ने आरोप लगाकर आरोपियों की मुश्किल को बढ़ा दिया है। पहले वाली घटना में शामिल आरोपियों ने उत्तराखंड की महिला को भी उसी तरह से फंसाया था। इनके प्रभाव को देखते हुए महिला खामोश रही। अब वह भी मुख्यमंत्री समेत अन्य उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर आरोपियों की कथनी करनी बयां की। उत्तराखंड के अल्मोडा क्षेत्र की रहने वाली महिला के पत्र के मुताबिक उसके घर की आर्थिक स्थिति काफी खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2022 में नौकरी के लिए उमेश सिंह मंदरवाल और मनीष शारदा से हरिद्वार इंडस्ट्रीयल एरिया में मुलाकात हुई थी। उमेश सिंह मंदरवाल अपने को भूषण फैक्टरी (रुदुपुर) का मालिक बताया था। मनीष अपने को शारदा एचआर का जीएम बताया था। ये कई बार चंडीगढ़ से हरिद्वार और रुद्रपुर फैक्टरी का निरीक्षण करने आते-जाते थे। आरोपियों ने भूषण फैक्टरी का मुख्य कार्यालय चंडीगढ़ में होना बताया था।
उमेश सिंह मंदरवाल और मनीष शारदा ने 2022 में फैक्टरी में एक इंटरव्यू के बहाने रुद्रपुर स्थित होटल में बुलाया और दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो भी बनाकर शारीरिक शोषण किया।
स्टील फैक्टरी में नौकरी दिलाने का भी दिया था भरोसा : पहले वाले विचाराधीन मामले में पीड़िता के मुताबिक वह मार्च 2021 में चंडीगढ़ के सेक्टर 17 में स्थित डीसी कार्यालय में शपथपत्र बनवाने गई थी। वहां उसकी मुलाकात दो लोगों से हुई। उन्होंने न सिर्फ उसका शपथपत्र बनवाकर दे दिया, बल्कि स्टील फैक्टरी में नौकरी दिलाने का भी भरोसा दिया। पीड़िता कुछ दिन बाद आरोपियों से बात कर इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित फैक्टरी में पहुंची।

आरोप है कि वहां दोनों ने उसके दस्तावेज ले लिए और सादे कागजात पर अंगूठा भी लगवा लिया। पीड़िता का कहना है कि जब उसने दोनों आरोपियों से गोंडा में फैक्टरी में काम पर जाने की बात कहीं तो उन्होंने कानपुर में मिलने के लिए बुलाया।
21 जून 2021 को एक युवक उसके घर आया जिसने फोन पर एक आरोपी से बात कराई। इसके बाद उसे महराजगंज ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed