फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A team is formed to investigate the encroachment on government land

Maharajganj News: सरकारी भूमि पर कब्जे की जांच के लिए टीम गठित

Fri, 20 Jun 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 20 Jun 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
A team is formed to investigate the encroachment on government land
नौतनवा। तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत करमहवा में विभिन्न सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे को देखते हुए एसडीएम नवीन प्रसाद ने नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव के नेतृत्व में एक टीम गठित की। उन्होंने टीम को तीन दिन के अंदर जांच-पड़ताल कर अपनी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी नवीन प्रसाद ने बताया कि क्षेत्र के ग्राम पंचायत करमहवा में चकबंदी का काम हाल ही में पूरा हुआ है। इस बीच काफी लोगों ने विभिन्न माध्यमों से अवगत कराया कि गांव में मौजूद तमाम सरकारी भूमि पर कुछ लोग अवैध रूप से कब्जा करते हुए राजस्व को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि शिकायतों का संज्ञान लेते हुए सहायक चकबंदी अधिकारी एवं क्षेत्रीय पुलिस बल के साथ ग्राम सभा करमहवा का भौतिक सत्यापन कर भूमि की वर्तमान स्थिति की जांच एवं कागजी प्रक्रिया पूरी कर तीन दिन में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। जांच आख्या के आधार पर सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed